मेकाहारा में डस्टबिन के पास मिला भ्रूण:7 दिन तक CCTV खंगालने के बाद पुलिस ने अब दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर के मेकाहारा में 7 नवंबर को 5 से 6 महीने का एक भ्रूण मिला था। यह भ्रूण अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास पड़ा था। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि दो बाहरी लोग इसे अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। मामले में अब मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस ने बताया कि, सफाई कर्मचारी मनीषा साहू (पार्वती नगर) और मीरा मुर्मू (भानपुरी) रोजाना की तरह सफाई कर रही थीं, तभी डस्टबिन के नीचे प्लास्टिक में लिपटा कुछ संदिग्ध दिखा। खोलने पर अंदर अविकसित भ्रूण मिला।

जन्म को छुपाने की नीयत से शव फेंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जन्म को गुप्त रखने की नीयत से भ्रूण को अस्पताल परिसर में फेंक दिया है। इसे गंभीर अपराध मानते हुए थाना मौदहापारा ने धारा 94 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सात दिन से CCTV ही खंगाल रही

थाना मौदहापारा पुलिस मेकाहारा परिसर के अंदर-बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज पिछले सात दिन से खंगाल रहे हैं। तीन लोग वीडियो में स्कूटी से भ्रूण लाते दिख रहे हैं। इनमें एक बुर्का पहनी हुई महिला भ्रूण को डस्टबिन के पास छोड़कर चली जाती है।

पुलिस को घटना वाले दिन ही यह CCTV दे दिया गया था। मर्ग कायम करने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उन्हें नहीं पकड़ पाई है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com