PM की ‘मॉर्फ्ड’ रील्स को लेकर FIR दर्ज, हैदराबाद साइबर पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड के खिलाफ दर्ज किया मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित तौर पर AI से बने, मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरें फैलाने के मामले में 6 इंस्टाग्राम अकाउंट और मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज की है. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस की तरफ से यह मामला दर्ज किया गया है. IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं में केस किया गया है. बता दें कि कॉकरोज जनता पार्टी और NEET पेपर लीक आंदोलन के दौरान PM नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर मॉर्फ्ड और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने का मामला सामने आया था. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस की तरफ से दो केस दर्ज किए जाने के बाद, पहली बार मेटा इंडिया के प्रमुख को सह-आरोपी बनाया गया है.

हैदराबाद साइबर पुलिस करेगी जांच

अब हैदराबाद साइबर पुलिस मामले में जांच करेगी. जिसमें इस बात की पड़ताल की जाएगी की इन AI-वीडियो की शुरुआत कहा से हुई है. कैसे इन्हें सोशल मीडिया पर बढ़ावा दिया गया. क्या मेटा के पास इन्हें रोकने का कोई उपाय नहीं था. बता दें कि FIR दर्ज होने से पहले हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस की तरफ से मेटा प्रतिनिधियों को समन भेजा गया था. उसके कुछ दिनों बाद यह एक्शन हुआ है. पुलिस ने मेटा से यह स्पष्ट करने को कहा था कि कंपनी के पास AI से बनाए वीडियो और फर्जी विज्ञापनों को लेकर क्या तकनीक है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं आया है

बीजेपी नेताओं ने की थी शिकायत

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के मॉर्फ्ड रील्स और वीडियो को लेकर तेलंगाना में भाजपा सोशल मीडिया कोर कमेटी में शामिल टी. साईकिरण गौड़ और एस. अरविंद रेड्डी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत में यह कहा गया था कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए थे. जिसमें पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं के मॉर्फ्ड वीडियो थे. ऐसे में यह वीडियो न केवल जनता को गुमराम करते हैं बल्कि यह देश की संप्रभुता और अखंडता को भी प्रभावित करते हैं. इसके बाद अब यह एक्शन देखने को मिला है.

दरअसल, यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी की तरफ से शेयर किया गया एक वीडियो फेसबुक पर अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया था. जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को इस मामले में तलब किया गया था. जिस पर मेटा ने सुधार करते हुए पीएम मोदी के आधिकारिक वीडियो को फिर से वापस फेसबुक पर लिया था. जबकि अब पीएम मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com