जिला कोर्ट परिसर के पास खड़ी कार में लगी आग, इलाके में मचा हड़ंकप

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर. राजधानी रायपुर में जिला कोर्ट परिसर के बाहर एक खड़ी कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की टाटा नेक्सौन देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी.
बर्निंग कार का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो सिविल लाईन थाना इलाके का है. घटना वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है, जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. फिलहाल कार किसकी है और आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो पाया है.











