रायपुर में शेयर-मार्केट के नाम पर 12.25 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 12 लाख 25 हजार रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित विजय कुमार तिवारी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के बीच मोबाइल नंबर 94533-64116 से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में अधिक रिटर्न दिलाने का दावा किया।

आरोपी ने एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया और निवेश के लिए कहा। ज्यादा मुनाफे के लालच में विजय तिवारी ने आरोपी के बताए बैंक खाते में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 12,25,000 रुपये जमा कर दिए।

फर्जी स्क्रीनशॉट से दिखाया मुनाफा

शुरुआत में आरोपी ने फर्जी आंकड़े और स्क्रीनशॉट भेजकर मुनाफा दिखाया। लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की, तो बहाने बनाकर टालमटोल की जाती रही। बाद में आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर एडवाइजरी कंपनी की विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

ट्रेडिंग के लिए “सेबी” की तरफ से समय-समय पर जारी निर्देशों और नियमों का पूरा ध्यान रखें।

अपने ट्रेडिंग डीमेट अकाउंट के आईडी-पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।

सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी टेलीग्राम, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी लिंक माध्यम से प्राप्त apk software को भी डाउनलोड न करे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com