गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17 से लेकर 12 लाख की एंटीक घड़ी तक, पाकिस्तान से संजय दत्त को मिला लग्जरी गिफ्ट

बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त अक्सर अपनी फिल्मों, दमदार किरदारों और दिलचस्प किस्सों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन, इस बार वो किसी फिल्म या बयान की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहद लग्जरी गिफ्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में दुबई में हुई एक मुलाकात ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जब पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर ने उन्हें एक बेहद खास और महंगा तोहफा दिया. इस अनोखे गिफ्ट का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, वो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया.

संजय दत्त अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं और जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म धुरंधर द रिवेंज में नजर आने वाले हैं. फिल्म आने से पहले ही संजय दत्त को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है, इसी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक वीडियो है. हाल ही में संजय दत्त ने पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर काशिफ जमीर से मुलाकात की. दुबई में हुई इस मुलाकात के दौरान काशिफ जमीर ने संजय दत्त को एक कस्टमाइज्ड गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17 गिफ्ट किया.

12 लाख रुपये की एंटीक घड़ी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की मुलाकात बेहद गर्मजोशी से होती है. काशिफ जमीर एक्टर को गले लगाते हैं और खास तौर पर उनके लिए तैयार किया गया यह लग्जरी फोन उन्हें सौंपते हैं. इसके अलावा काशिफ ने एक्टर को एंटीक वॉच भी गिफ्ट की, जिसकी कीमत खुद उन्होंने 12 लाख रुपये से ज्यादा बताई है. काशिफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर के साथ वीडियो शेयर किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने संजय दत्त की पत्नी के लिए एक महंगा ज्वेलरी सेट भी गिफ्ट किया, जिसने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया.

गोल्ड-प्लेटेड iPhone

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस अनोखे तोहफे को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फोन कोई साधारण स्मार्टफोन नहीं, बल्कि बेहद लग्जरी कस्टमाइजेशन के साथ तैयार किया गया है. ऐसे गोल्ड-प्लेटेड iPhone आमतौर पर थर्ड-पार्टी डिजाइनर्स के जरिए बनाए जाते हैं, जिनमें असली सोने की परत चढ़ाई जाती है और कभी-कभी उसमें हीरे जैसे कीमती पत्थर भी लगाए जाते हैं. इसी वजह से इसकी कीमत भी आसमान छूती है.

close