‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ ट्रेलर धमाकेदार रिलीज—फिल्म में नशे के ख़िलाफ़ कड़ा संदेश

छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। निर्देशक और कलाकारों ने इसे एक रियलिस्टिक और दमदार कहानी के रूप में पेश किया है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और गैंग्स की काली दुनिया की सच्चाई दिखाई गई है।
फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और दर्शकों के बीच इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक समाजिक संदेश भी देती है—
नशे से बचें, क्योंकि नशा ज़िंदगी को बर्बाद कर देता है।
फिल्म की टीम का कहना है कि आज के युवाओं को सही दिशा दिखाना बेहद ज़रूरी है और यही कारण है कि फिल्म में नशे से होने वाले नुकसान को वास्तविक रूप में दिखाया गया है।








