इस्लामाबाद के अस्पताल में AC ब्लास्ट से आग, 15 नवजातों की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के महिला और बाल स्वास्थ्य वार्ड में हुआ. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नर्सरी वार्ड में 16 नवजात बच्चे भर्ती थे. PIMS वही अस्पताल है, जहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदालत के आदेश पर हेल्थ चेकअप के लिए लाया गया था.

पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे AC का कंप्रेसर फट गया, जिसके बाद वार्ड में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बचाने का मौका नहीं मिल सका. रेस्क्यू टीम ने खिड़की का शीशा तोड़कर वार्ड में प्रवेश किया. रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, केवल एक नवजात बच्चे को जिंदा बचाया जा सका. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 14 बच्चों के शव आग में पूरी तरह जल गए. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है और जांच के आदेश दिए है. शहबाज ने कहा है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रेस्क्यू टीम ने आग पर का काबू पाया

रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है. अब अस्पताल में आग से प्रभावित जगह को ठंडा करने का काम किया जा रहा है. हादसे की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई गई है. कमेटी आग लगने की वजह और अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों की जांच करेगी. कमेटी को 24 घंटे के अदंर रिपोर्ट सबमिट करनी है.

19 और लोगों को रेस्क्यू किया गया

हादसे की जानकारी मिलते ही 6 दमकल गाड़ियां और 4 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. रेस्क्यू टीम ने लोगों को बाहर निकालने का काम किया. आग के दौरान 19 और लोगों को बचाया गया. इनमें 10 महिलाएं, 7 बच्चे और 2 पुरुष शामिल थे. PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. यह शहर के दो सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है. अस्पताल की वेबसाइट के मुताबिक, मां और बच्चों के वार्ड में 156 बेड हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close