Ind Vs Pak: भारत-पाक मैच में हार्दिक पंड्या का ऐतिहासिक कारनामा! पहले ही गेंद पर झटका विकेट, बनाया रिकॉर्ड

Ind vs pak।एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन हार्दिक ने मैच की पहली ही गेंद पर उन्हें बड़ा झटका दे दिया।

पहली ही गेंद पर हुआ कमाल

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को सौंपी। हार्दिक ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को आउट कर दिया।

अयूब ने पॉइंट की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जसप्रीत बुमराह के हाथों में चली गई, जिन्होंने शानदार कैच लपका।

इस विकेट के साथ, हार्दिक ने न केवल भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों के इतिहास में पहले कभी नहीं बना था।

वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने इन दोनों टीमों के बीच मैच की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है।

बुमराह ने भी किया कमाल

हार्दिक पंड्या के बाद, जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी वापसी का जलवा दिखाया। उन्होंने अपने स्पेल की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद हारिस को आउट कर दिया। हारिस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक पंड्या ने उनका कैच लपक लिया। इस तरह, पाकिस्तान ने मैच की शुरुआत की केवल 8 गेंदों में ही अपने दो विकेट गंवा दिए।

close