कमरे में घुसा तो पैंट पहन रहा था… मां से अवैध संबंध के शक में कर दी हत्या, दो साल बाद खुला राज

 दो साल पहले निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर मिली लाश की पहचान के बाद पुलिस की जांच में हत्या के मामले का पर्दाफाश हुआ है। युवक ने अपनी मां से अवैध संबंध की आशंका पर हत्या के बाद दोस्तों के साथ मिलकर लाश रेलवे ट्रेक पर फेंक दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली सीएसपी आइपीएस गगन कुमार ने बताया कि दो साल पहले सितबंर 2023 में दोमुहानी के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर 40 से 45 साल के व्यक्ति की लाश मिली थी। किसी ने दूसरी जगह पर हत्या कर शव को बांधकर ट्रैक पर डाल दिया था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया, साथ ही मरने वाले की पहचान शुरू कर दी।

जांच के दौरान मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। इधर पीएम रिपोर्ट में पता चला कि किसी ने गला दबाकर हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंक दिया था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मई 2024 में हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की।

इस बीच मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके कारण पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पा रही थी। दिवाली पर्व के दौरान पुलिस को पता चला कि हेमूनगर में रहने वाला विनोद महंत दो साल से गायब है। इस पर पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया। स्वजन ने उसके कपड़ों और शव के फोटोग्राफ से उसकी पहचान की।

महिला के साथ अवैध संबंध की मिली जानकारी

इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। तब पता चला कि वह आखरी बार लालखदान के परियापारा में देखा गया था। उसका संबंध मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से था। तब पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के एक दिन पहले उसका बेटा कृष्णा पासी (24) अपने दोस्त कमलेश पाल (21) के साथ घर आया। तब विनोद कमरे में पेंट पहन रहा था। इसे देख बेटे को अवैध संबंध की आशंका हुई।

वह विनोद से विवाद करते हुए अपने साथ बाइक पर बिठाकर घर से ले गया था। इसके बाद विनोद का कुछ पता नहीं चला। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने कृष्णा और मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो आरोपित गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर युवकों ने बताया कि कृष्णा की मां से अवैध संबंध की आशंका पर वे विनोद को बाइक पर बिठाकर अपने दूसरे मकान में ले गए।

वहां पर मारपीट के दौरान विनोद बेहोश हो गया। उसे मृत समझकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर ले गए। हाथ पैर बांधकर उसे ट्रेक पर छोड़ दिया। तभी विनोद को होश आ गया। इसे देख कृष्णा ने पास पड़े पत्थर से उसकी हत्या कर दी। इसमें उनके एक और दोस्त मोहन ने भी मदद की। हत्या के बाद तीनों अपने-अपने घर आ गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने कृष्णा और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनके दोस्त की तलाश कर रही है।

नौ महीने तक अटकी रही जांच

अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया था। इसके बाद मामले की जांच अटकी रही। तत्कालीन सीएसपी आइपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने लंबित मर्ग मामलों के निरिक्षण के दौरान विवेचक को पीएम रिपोर्ट लेकर जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। तब पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मई 2024 में हत्या का मामला दर्ज किया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com