उत्तर प्रदेश: बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और बाइक के टक्कर में मां और बेटे की हुई दर्दनाक मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां पर सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बहराइच में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा चौराहे के पास हुई.

हरदी थाना क्षेत्र निवासी सोनू निषाद अपनी पत्नी मंगला और दो साल के बेटे शिवा के साथ बाइक से मटेरा से बहराइच की ओर जा रहे थे. मटेरा चौराहे के पास नानपारा से बहराइच जा रहे ट्रक (संख्या UP 22 T 4876) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसे के बाद महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रिसिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मंगला और शिवा को मृत घोषित कर दिया.

मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

close