कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात! शराबी रसोइए ने मासूम छात्र पर ‘टंगिया’ से किया वार, बाल-बाल बची आंख!

कोरबा : जिले के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ खाना बनाने वाले रसोइए केसर दुबे ने शराब के नशे में धुत होकर कक्षा छठवीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में छात्र की आंख के ठीक ऊपर गंभीर चोट आई है, जिससे वह बाल-बाल बचा.

दबाने की कोशिश के बाद भड़का आक्रोश
घटना के बाद शुरुआत में मामले को शांत करने का प्रयास किया गया और अधीक्षक द्वारा रसोइए को केवल काम से हटाकर इतिश्री कर ली गई थी.लेकिन जब यह बात स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुँची, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोर्चा संभाला.जनप्रतिनिधियों ने सीधे कटघोरा थाना प्रभारी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रसोइया केसर दुबे को हिरासत में ले लिया है.अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर रहीअधीक्षक की शिकायत पर रसोइया कटघोरा पुलिस की हिरासत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है
बच्चों से मारपीट और अवैध वसूली का आरोप
छात्रावास के अन्य छात्रों ने जनप्रतिनिधियों के सामने रसोइए की काली करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। छात्रों का आरोप है कि:
केसर दुबे अक्सर शराब के नशे में हॉस्टल आता था।
वह छोटे बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था।
बच्चों को डरा-धमका कर उनसे पैसे मांगने का दबाव बनाता था.
प्रशासनिक ढिलाई और प्रभार का खेल
जानकारी के अनुसार, छुरी छात्रावास के मूल अधीक्षक अपने विवाह कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण अवकाश पर थे। उनकी अनुपस्थिति में कटघोरा के एक अन्य हॉस्टल अधीक्षक को यहाँ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसी प्रशासनिक शून्यता का फायदा उठाकर रसोइया लंबे समय से बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था.
अधिकारियों से शिकायत और कड़ी कार्रवाई की मांग
छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में कोरबा के ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से फोन पर चर्चा कर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदिवासी बच्चों की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी.घायल छात्र पुष्पेंद्र को उसके पिता प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर ले गए हैं, जहाँ उसका इलाज जारी है.
”छात्रावास में टंगिया जैसे हथियार से बच्चे पर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है.आरोपी रसोइए के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और हम सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिले.” — जनप्रतिनिधि, छुरी











