इटावा : गौशालाओं की पोल खुलते ही भड़के DM, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

इटावा :-गौशालाओं की खराब व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाया है.कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की करीब 70 गौशालाओं की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई.

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए. सभी गौशालाओं में CCTV कैमरे लगाने और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने और उसर भूमि को सुधारकर चारा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दियाजाएगी.

भूसे की उपलब्धता को लेकर भी जिलाधिकारी ने विशेष योजना तैयार करने को कहा.उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम 15 दिन बाद की जरूरत के अनुसार भूसे का स्टॉक पहले से सुनिश्चित किया जाए.इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भूसा दान कराने और खरीद व दान का पूरा रिकॉर्ड रखने को अनिवार्य किया गया है.

बेसहारा गोवंश की समस्या पर भी DM ने गंभीरता दिखाई.उन्होंने सभी आवारा पशुओं को चिन्हित कर गौशालाओं में रखने और जरूरत पड़ने पर नई गौशालाएं खोलने के संकेत दिए.
अंत में जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि 6-7 गौशालाओं की भी ठीक से निगरानी नहीं हो पा रही है, तो यह बेहद गंभीर स्थिति है.सभी BDO को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही मिलने पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com