भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट: देर रात पुलिस ने होटल में रेड की, मैनेजर और दो युवतियां गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार का मामला सामने आया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश लखनऊ की नाजरीन बानो और गुजरात दमन की सनम अंसारी के साथ होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां फ्लाइट से रायपुर आईं और होटल में ठहरी थीं।
रेड के दौरान होटल मैनेजर पुलिस से विवाद करने लगा, जबकि युवतियों ने भी पहचान संबंधी दस्तावेज मांगने पर बहस की और झूमाझटकी की। पुलिस ने सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि होटल में लंबे समय से ऐसी गतिविधियां चल रही थीं या इसमें और लोग भी शामिल हैं।











