‘हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा, अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा’, VHP के जॉइंट जनरल सेकेट्री का विवादित बयान

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद के जॉइंट जनरल सेकेट्री सुरेंदर जैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसी दिन जिहादियों ने खून की होली खेली। तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी। एक 7 साल की बच्चे से कुछ रंग के छीटे एक महिला के कपड़ों पर पड़ गए। जिसके बाद 25- 30 लोग हाथ में तलवार लेकर आए और हमला बोल दिया। ये संयोग नहीं है। ये पूर्व निर्धारित लग रहा है। इस मामले में वो महिला गायब हो गयी। उस महिला समेत तमाम लोगों पर करवाई होनी चाहिए।

close