हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पुलिस के सामने हुए पेश, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पूछताछ के लिए आज पुरानी बस्ती थाना पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है.

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं. इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था.

लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी. इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com