खूनी इश्क का खौफनाक अंत 2 साल के अवैध संबंध के बाद देवर ने भाभी को चाकू से गोदा और फिर खुद लगा ली फांसी

यूपी : प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला.इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर देवर ने अपनी जान दे दी. पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों के बीच करीब दो साल से अवैध संबंध थे.महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो उसे नागवार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की.महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
झांसी के नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडिंग गाड़ी चलाता है। सुबह करीब नौ बजे वह काम पर चला गया। घर में पत्नी माया (32) और उसकी बच्ची थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राकेश का मौसेरा भाई महेंद्र साहू (36) पीछे के रास्ते घर में घुस आया.उसने हाथ में चाकू ले रखा था.किसी के कुछ समझने से पहले माया पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। पेट एवं सीने में चाकू लगने से माया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी.आंत शरीर से बाहर निकल आई। चारों ओर खून फैल गया.
बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए. आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला.घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ सदर रामवीर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे.नाजुक हाल में माया को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया.
देर-रात तक उसकी हालत नाजुक बनी रही.उधर, घटना के कुछ घंटे बाद ही महेंद्र का प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे शव लटका मिला.पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारा.उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि किसी वजह से दोनों के बीच खटास हो गई थी.इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.











