वेट लॉस के लिए डांस कितना फायदेमंद? रोज 30 मिनट डांस से शरीर पर पड़ने वाले असर जानें

बढ़ता वजन आजकल अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है. वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग दो तरीके अपनाते हैं. कुछ इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना शुरू कर देते हैं, तो कुछ स्ट्रिक्ट डाइट करना. अब, अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन आपके पास जिम जाने का समय नहीं है या आप डाइटिंग नहीं कर पाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको वेट लॉस का एक आसान, असरदार और मजेदार तरीका बता रहे हैं. इसके लिए आप डांस भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं रोज डांस करने से आपकी बॉडी पर कैसा असर होता है, साथ ही जानेंगे वेट लॉस के लिए कौन सा डांस करना चाहिए-

रोज डांस करने से बॉडी पर कैसा असर होता है-

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डांस एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, ऐसे में रोज डांस करने से वजन कम करने या मोटापा घटाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा भी डांस आपकी बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. जैसे-

डांस करने से स्टैमिना बेहतर हो सकता है

  • शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ सकती है
  • बैलेंस अच्छा हो सकता है
  • इससे ब्लड फ्लो बेहतर रखने और मांसपेशियों को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है
  • कार्डियो एक्सरसाइज की तरह डांस तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में भी मदद कर सकता है
  • इसके अलावा म्यूजिक के साथ डांस करने से मूड भी अच्छा होता है.

वेट लॉस के लिए कौन सा डांस करें?

जुंबा

रिपोर्ट में बताया गया है, अगर आपका गोल वेट लॉस करना है, तो जुंबा आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है. जुंबा में आपकी बॉडी तेज और स्लो दोनों तरह से मूव करती है. इससे पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और कैलोरी भी ज्यादा बर्न होती हैं.

हिप-हॉप

इससे अलग आप हिप-हॉप कर सकते हैं. इससे भी जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है. हिप-हॉप करते समय आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में हिप-हॉप करने से भी कम समय में अच्छी कैलोरी बर्न हो सकती हैं.

रोज कितनी देर डांस करना चाहिए?

एक हेल्दी व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मीडियम लेवल एक्सरसाइज या 75 मिनट का हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में रोज 30 मिनट डांस करना काफी है.

30 मिनट डांस से कितनी कैलोरी बर्न होती है?

डांस से कितनी कैलोरी बर्न होगी, यह डांस की स्पीड, तरीके और आपके वजन पर निर्भर करता है. तेज और ज्यादा एनर्जी वाला डांस स्लो डांस की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है. एक औसत वजन वाले व्यक्ति में 30 मिनट हिप-हॉप से 207 कैलोरी और साल्सा से करीब 143 कैलोरी तक बर्न हो सकती है.

डांस करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • डांस शुरू करने से पहले वार्मअप जरूर करें.
  • शुरुआत धीरे करें और सही तरीके से मूवमेंट करना सीखें.
  • आसपास की जगह साफ रखें ताकि गिरने या चोट लगने का खतरा न हो.
  • दर्द महसूस होने पर एक्सरसाइज रोक दें और शरीर को आराम दें.

इससे अलग अपनी डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है. किसी भी एक्सरसाइज का आपकी बॉडी पर असर केवल तब ही नजर आता है जब आप उसके साथ हेल्दी डाइट लें. ऐसे में आप हेल्दी डाइट के साथ डांस को अपने डेली रूटीन में शामिल कर बढ़ते वजन से छुटकारा पा सकते हैं और खुद को हेल्दी रख सकते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com