कैसी है सोनम वांगचुक की सेहत? अस्पताल में भर्ती होने के बाद सामने आई रिपोर्ट

अनशन के 21वें दिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग हॉस्पिटल में सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में लाया गया. यहां उनके शरीर के सभी अंगों की जांच चल रही है. अस्पताल प्रशासन ने उनके लिए मेडिकल बोर्ड बनाया है. इस बोर्ड में मेडिसिन, इन्डोक्रायनोलॉजी डिपार्टमेंट, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मौजूद हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक के वाइटल्स सामान्य हैं, यानि उनकी BP, पल्स, सांस, तापमान जैसी बुनियादी जांचें ठीक हैं.

हाइपोटेंसिव और हाइपोग्लाइसीमिक यानि बीपी लो है और शुगर भी कम है. उनका ईसीजी सामान्य है. दोपहर में सोनम वांगचुक को लेकर अस्पताल प्रशासन एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है. उन्हें अस्पताल में विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है.

‘हल्की डिहाइड्रेशन की समस्या है’

सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बंबा ने कहा , “सोनम वांगचुक सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे. लंबे समय तक उपवास के कारण वे थोड़े कमजोर हैं और उन्हें हल्की डिहाइड्रेशन की समस्या है. इसके अलावा, उनके सभी जरूरी पैरामीटर्स स्थिर हैं. उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है और उनका इलाज चल रहा है.

उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से होश में और स्थिर हैं. शुरुआत में, अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट ने उन्हें देखा और अब उन्हें मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है. हम उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखेंगे क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट लेवल पर असर पड़ने के संकेत हैं. हम इसे ठीक करेंगे और फिर उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे.”

पत्नी ने क्या कहा?

मिस्टर वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हैं, जहां एक्टिविस्ट को भर्ती कराया गया है. गीतांजलि ने कहा, “मुझसे, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की मंजूरी लिए बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए.”

हिरासत से रिहा होने के बाद, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया. उन्होंने छात्रों से कहा, “RSS के गुंडों की यह हरकत – सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाना , अगर उन्हें लगता है कि इससे विरोध प्रदर्शन खत्म हो जाएगा, तो ऐसा नहीं होगा. हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को यहीं से संसद तक मार्च करेंगे.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com