गुना में विशाल स्वास्थ्य शिविर का समापन, 3000 से ज्यादा सफल ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन हो गया, जहां हजारों मरीजों को उपचार मिला और 3000 से अधिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
शिविर के अंतिम दिन महाआर्यमन सिंधिया ने पहुंचकर डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और सहयोगी कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
यह स्वास्थ्य शिविर सामाजिक संगठनों और चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें 400 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। आठ दिनों तक चले इस शिविर में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 42 जिलों से करीब 2 लाख 80 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
शिविर के दौरान कैटरेक्ट, आर्थोपेडिक, गॉल स्टोन सहित कई गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन किए गए, जिनमें सभी ऑपरेशन सफल रहे। इस दौरान हजारों मेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों ने दिन-रात काम कर शिविर को सफल बनाया।
इस बड़े आयोजन को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला है।











