ICSI CSEET Result 2026: CSEET जून 2026 रिजल्ट 15 जुलाई को होगा जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 जुलाई 2026 को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून सेशन का रिजल्ट घोषित करेगा. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट के साथ अभ्यर्थियों को विषयवार अंक और ई-रिजल्ट कम मार्क स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स के अगले चरण यानी CS Executive प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.

रिजल्ट 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे होगा जारी

ICSI ने जानकारी दी है कि CSEET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने 1 से 4 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. रिजल्ट के साथ प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और ई-मार्क स्टेटमेंट भी डाउनलोड किया जा सकेगा. अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए CSEET जून 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

जानें पास होने के नियम

परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. केवल वही उम्मीदवार सफल माने जाएंगे जो दोनों शर्तों को पूरा करेंगे. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी CS Executive प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए एलिजिबल होंगे. ICSI इस परीक्षा की कोई हार्ड कॉपी मार्कशीट जारी नहीं करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन ई-रिजल्ट और मार्क स्टेटमेंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com