IED Blast In Dantewada-दंतेवाड़ा में IED धमाका, CRPF के दो जवान घायल, रायपुर रेफर

एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवान जख्मी हो गए।

IED Blast In Dantewada/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई एक प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं।

IED Blast In Dantewada/यह घटना मालेवाही थाना क्षेत्र के सातधार और मालेवाही के बीच हुई। दोनों जवानों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IED Blast In Dantewada/घायल जवानों की पहचान इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और कांस्टेबल आलम मुनेश के रूप में हुई है, जो CRPF की 195वीं बटालियन में तैनात हैं।

ये जवान रोज की तरह आज भी इलाके में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान, उनका पैर नक्सलियों द्वारा पहले से ही बिछाई गई प्रेशर IED पर आ गया, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ।

इस धमाके में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उनके साथी तुरंत मौके से निकालकर अस्पताल ले गए। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि दोनों जवानों का इलाज चल रहा है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com