IFS Postingअचानकमार और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर बदले, 5 IFS अफसरों को नई जिम्मेदारी
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश में पाँच आईएफएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
इस फेरबदल के तहत गुरुनाथन एन को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का रीजनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंका पांडे को अचानकमार टाइगर रिजर्व का रीजनल डायरेक्टर बनाया गया है।
वन विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि इससे दोनों टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
बताया जा रहा है कि अन्य तीन आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है, जिनकी सूची विभाग ने अलग से जारी की है।











