IIT Bombay JAM 2026 काउंसलिंग शुरू, 25 मई को जारी होगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी (IIT) बॉम्बे ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स JAM के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन के लिए काउंसलिंग 27 मार्च से शुरू होगी और 15 अप्रैल 2026 को खत्म होगी.
वहीं, आवेदकों को अपनी च्वाइस फ्रीज करने के लिए 6 मई तक का समय दिया गया है, जबकि काउंसलिंग के लिए आईआईटी JAM की पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई को जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को 30 मई तक सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा.वहीं, छात्रों के पास एडमिशन वापस लेने का विकल्प 3 जून से 3 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा. काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट 8 जून को जारी की जाएगी और सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की आखिरी डेट 11 जून होगी, जबकि तीसरी लिस्ट 16 जून को जारी की जाएगी और सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून होगी.
सबसे पहले JOAPS पोर्टल पर जाएं.
अपनी नामांकन आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
अब अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सेज का चयन करें और उन्हें प्राथमिकता के क्रम में व्यवस्थित करें.
फिर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म जमा करें.
आगे की जरूरत के लिए सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.
कौन कर सकता है JAM के लिए आवेदन?
जिन उम्मीदवारों ने या तो अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी कर ली है या जो चल रहे साल में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की फाइनल परीक्षा में शामिल होंगे, वो JAM में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं. JAM में क्वालिफाई करके कैंडिडेट्स इन शर्तों के तहत एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं
अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम संबंधित एडमिशन देने वाले संस्थान में एडमिशन की तारीख से पहले पूरा हो जाना चाहिए.
क्वालिफाइंग डिग्री पास करने का प्रमाण, जिसमें एडमिशन देने वाले संस्थान द्वारा बताई गई जरूरी पात्रता शामिल हो, संबंधित एडमिशन देने वाले संस्थान द्वारा तय समय-सीमा के भीतर जमा किया जाना चाहिए.









