रोहित शेट्टी को मिल रही धमकियों पर सामने आया IMPAA, CM फडनवीस से की सुरक्षा की मांग

बॉलीवुड में इन दिनों डर का माहौल है. लगभग हर दिन खबर आ रही है कि किसी न किसी सितारे को धमकी भरा कॉल या टेक्स्ट किया गया. सलमान खान से शुरू हुआ ये सिलसिला कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, बी प्राक, दिशा पाटनी जैसे कई सैलेब्स को न सिर्फ धमकी मिली है, बल्कि उनके घरों या फिर बाकी जगहों पर फायरिंग भी की गई है.

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे बड़े सैलेब्स में से एक एक्टररणवीर सिंहऔर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी भरे वॉय नोट भेजे गए थे, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया. अब एक बार फिर उनको धमकी भरे वॉयस नोट भेजे गए, जहां उनके स्टाफ को मारने की धमकी दी गई थी. अब इस मामले पर IMPPA ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस को एक लेटर लिखा है.

IMPPA ने लिखा खत

IMPPA यानी इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस को एक खत लिखा है. इस खत में सिने जगत से जुड़े तमाम लोगों की सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाने पर बात की गई है. एसोसिएशन ने रोहित शेट्टी के घर के सामने हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. एसोसिएशन ने सीएम को लिखे खत में कहा है कि गोलीबारी की घटना बहुत गंभीर है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है.

रोहित शेट्टी को सुरक्षा देने की मांग

खत में लिखा है कि रोहित शेट्टी सिनेमा जगत की सम्मानित हस्ती हैं. उन्होंने फिल्मों के जरिए न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि देश और समाज के लिए आगे आकर मदद की है. ऐसे में उनके घर के बाहर फायरिंग का मामला चिंताजनक है, जिसपर तत्काल एक्शन लिए जाने की जरूरत है. एसोसिएशन की मांग है कि मामले की जल्द और पारदर्शी जांच हो. एसोसिएशन की ये भी मांग है कि रोहित शेट्टी, उनके परिवार और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाए जाएं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close