Jan Neta पर हॉलीवुड का असर, Thalapathy Vijay की फिल्म ने दर्ज किया सबसे लो अर्निंग डे

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता ने सिनेमाघरों में काफी अच्छी शुरूआत की. लेकिन अब फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं जा रहा है. फिल्म बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पा रही है. कहां फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी और कहां 9 दिन बाद ही ये फिल्म एक दिन में 4 करोड़ तक नहीं कमा पा रही है.

फिलहाल बॉलीवुड की तो किसी फिल्म से जन नेता को खतरा नहीं है लेकिन हॉलीवुड की दो फिल्मों की तरफ भारतीय ऑडियंस का ज्यादा रुझान, इस फिल्म के लिए खतरे का सबब बन गया है. आइए जानते हैं कि 9 दिन में जन नेता ने कितने रुपये की कमाई की है.

जन नेता ने कितने रुपये कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो जन नेता फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई कर के दिखाई थी और 125. 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्म को एक्स्टेंडेड वीकेंड का काफी फायदा मिला था और इसने 4 दिनों में ही इतनी कमाई कर ली थी. लेकिन इसके बाद जन नेता फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घटती चली गई. अब बीते 5 दिन में ये फिल्म सिर्फ 32.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी है.

9वें दिन तो फिल्म मात्र 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी है. फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 157.10 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का 9 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 183.45 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म विदेशों से 85 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं इसका 9 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.45 करोड़ रुपये का हो चुका है.

द ओडिसी-स्पाइडर मैन बने जन नेता के लिए मुसीबत

जन नेता फिल्म का बजट 350 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म तो अभी बजट का आधा ही कमा सकी है. इस फिल्म को हाल ही में आई स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का सामना करना पड़ रहा है. इस फिल्म ने दो दिन में ही 120 करोड़ से ज्यादा कमा कर दिखा दिए हैं. ऐसे में थलपति विजय की फिल्म को अब पहले की तरह ऑडियंस नहीं मिल रही है.

इसके अलावा द ओडिसी फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा जा रहा है. इस फिल्म न भी भारत में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ठीक-ठाक ऑडियंस बंटोर ले जा रही है. देखने वाली बात होगी कि थलपति विजय की ये फिल्म दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों का भविष्य में कैसे मुकाबला करती हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com