अमरकंटक से भोरमदेव तक आस्था की पदयात्रा : विधायक भावना बोहरा 151 KM पैदल चलकर अमरकंटक से लाएंगी नर्मदा जल, भोरमदेव में होगा जलाभिषेक

पंडरिया, 01 अगस्त 2026
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने सावन माह में आयोजित होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सहयोग से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पवित्र कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह 151 किलोमीटर की पदयात्रा अमरकंटक की पावन भूमि से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर शुरू होगी। यात्रा भगवान भोरमदेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। उन्होंने इसे श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा विशेष आयोजन बताते हुए अधिक से अधिक शिव भक्तों से यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का भी संदेश देती है। यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।
हर-हर महादेव। 












