सुपौलवासियों के लिए जरूरी खबर, समय से निपटा लें कार्य; बाधित रहेगी बिजली

सुपौल: बिजली उपभोक्ताओं को शनिवार को कुछ घंटों तक बिजली बाधित रहने की समस्या का सामना करना पड़ेगा. बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सदानंदपुर एवं जगदीशपुर पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 33 केवी जगदीशपुर फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है. इसी कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था को और अधिक सुचारू तथा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है.

अभियंता ने कहा कि मेंटेनेंस के दौरान बिजली लाइन, उपकरणों तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर मरम्मत कार्य भी किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा मिल सके. उन्होंने बताया कि कई बार तकनीकी खराबी के कारण अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, इसलिए समय-समय पर इस तरह का रखरखाव कार्य जरूरी होता है.

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली बाधित रहने को लेकर सहयोग करें. विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने में लगी रहेगी. प्रयास रहेगा कि तय समय के भीतर ही कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो. मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. यदि कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली निर्धारित समय से पहले भी चालू कर दी जाएगी. बिजली विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस दौरान बिजली से संबंधित कोई कार्य करते समय सावधानी बरतें तथा लाइन से दूर रहें.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com