बिजनौर में दबंगों ने युवक को कुर्सी पर बिठाकर पीटा, पैर में गोली मारी

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंगों की हिंसक वारदात सामने आई। जमाईपुरा नई बस्ती मोहल्ले में एक युवक को पहले कुर्सी पर बैठाकर थप्पड़ मारे गए, फिर डंडों से पीटा गया और अंत में उसके पैर में गोली मारी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पीड़ित युवक मोहम्मद फैसल है, जो इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले फैसल के भाई के साथ मारपीट की और जब फैसल ने उसे बचाने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग की। फैसल के अनुसार वह खाना खाकर मुगल गार्डन कॉलोनी की ओर जा रहा था।

आरोपियों ने फैसल को रोककर कुर्सी पर बैठाया, अपमानित किया और तीन से चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। घटना को एक साल पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है।

पीड़ित की तहरीर पर फैजान, शहजाद, सलमान, आरिफ चौधरी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com