इटावा की भागवत कथा में बवाल! डांसरों ने लगाया किन्नरों पर जबरन लिंग परिवर्तन का दबाव

इटावा :-जनपद में आयोजित एक भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कार्यक्रम में डांस करने आए कुछ कलाकारों ने किन्नर समुदाय के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगा दिए. डांसरों का कहना है कि उनसे जबरन लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चल रही भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद थी.कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए बाहर से कुछ डांसर भी बुलाए गए थे, जो मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे.इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ किन्नरों और डांसरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला तूल पकड़ गया.

पीड़ित डांसरों का आरोप है कि किन्नरों ने उन्हें अपने समुदाय में शामिल होने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। डांसरों का कहना है कि उनसे कहा गया कि उन्हें लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनना चाहिए। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और खुद को सिर्फ कलाकार बताया तो कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई और धमकियां भी दी गईं.
एक पीड़ित युवक ने बताया कि वे लोग केवल कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाए गए थे और उनका उद्देश्य सिर्फ प्रस्तुति देना था.

युवक का कहना है, “हम कलाकार हैं और अपने काम के लिए यहां आए थे, लेकिन हम पर जबरन किन्नर बनने का दबाव बनाया गया। हमने इसका विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की गई. ”
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है.

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
अब देखना होगा कि इस विवादित मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और सच्चाई सामने आने के बाद किस पर जिम्मेदारी तय होती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com