रील के चक्कर में चलती स्कूटी पर किया जानलेवा स्टंट:पुलिस ने गाड़ी सीज की, चालान काटा; डिलीवरी किट पर बैठकर बनाई थी रील

जोधपुर में रील बनाकर लाइक्स बटोरने के चक्कर में जानलेव स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक की गाड़ी सीज कर दी और चालान काटा।

घटना 22 जून की रात की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को 23 जून को गाड़ी सीज कर ली।

दरअसल, एक युवक ने शहर के सबसे व्यस्त वीर दुर्गादास ब्रिज पर चलती स्कूटी की डिलीवरी किट पर बैठकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने Mv एक्ट 207 के तहत गाड़ी को सीज किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी (ट्रैफिक) शालिनी राज ने तत्काल टीम को जांच और सत्यापन के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन के नंबर और पहचान की।

इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी की स्कूटी को जब्त कर लिया गया और यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के तहत नियमानुसार चालान काटने की सख्त कार्रवाई की गई।

वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चलती गाड़ी के पिछले हिस्से पर असंतुलित होकर बैठा हुआ था। इससे उसकी जान के साथ अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में थी। एडीसीपी (ट्रैफिक) शालिनी राज के निर्देश पर पुलिस टीम ने वाहन को ढूंढकर सीज कर दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर स्टंट करने वालों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के मुताबिक युवक जोधपुर के डेनियल पिज्जा कंपनी में काम करता था। सोमवार की रात को वो पिज्जा कंपनी में काम करने वाले एक साथी को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। उस दौरान किसी ने उसकी रील बना दी।

रील सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया तो सामने आया कि गाड़ी डेनियल पिज्जा के नाम से थी। इस कंपनी की ओर से गाड़ी पिज्जा डिलीवरी करने वाले स्टाफ को दी गई थी।

वीडियो सामने आने के बाद कंपनी ने भी डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com