रायगढ़ में कंपनी के मैनेजर की हाथ-मुक्कों से पिटाई:मारपीट का VIDEO आया सामने, ठेका में काम को लेकर हुआ विवाद, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थेजो इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के मैनेजर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथ-पैर से मारते दिख रहे हैं और कुछ लोग बीच-बचाव कर रहे हैं। यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा वाटिका के रहने वाले 36 साल के विनोद अंबुले बिंजकोट स्थित शारदा एनर्जी कंपनी में थेजो इंजीनियरिंग लिमिटेड के मैनेजर हैं।

गुरुवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी शारदा एनर्जी कंपनी के गेट के सामने ग्राम बिंजकोट दर्रामुड़ा के मुकेश पटेल, श्याम कुमार सिदार, यशवंत डनसेना और उनके कुछ साथी आ गए।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि बाहरी लोगों को ठेका दिया गया और गांव वालों को नहीं। इसके बाद उन्होंने विनोद अंबुले की हाथ-पैर से पिटाई कर दी। इस हमले में उनके सिर, कान, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज घटना के दौरान विनोद अंबुले के साथी हेमंत बरैठ, जानकी राव, मनोज और अन्य लोग बीच-बचाव करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

close