रायपुर में पूर्व सैनिक को बांस के डंडे से पीटा:मोहल्ले के बदमाश ने की वारदात, दुकान बंद करने को लेकर हुआ विवाद

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भूतपूर्व सैनिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कमल किशोर गोयल, निवासी डुमर तालाब पुराना थाना के पीछे अपने परिवार के साथ रहते हैं और पूजा-सामान की दुकान लगाते हैं।

ये घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है। कमल किशोर गोयल अपने दुकान पर थे, तभी डुमर तालाब निवासी मुकेश यादव वहां पहुंचा और दुकान बंद करने की धमकी देने लगा। जब कमल गोयल ने विरोध किया, तो मुकेश यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बांस के डंडे से उन पर हमला कर दिया।

हमले में कमल गोयल के कंधे, दोनों हाथों और चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना के समय उनका बेटा भी मौके पर मौजूद था, जिसने पूरी घटना को देखा। घायल भूतपूर्व सैनिक ने मामले की शिकायत आमानाका थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com