India A Squad Announced: ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ टीम का ऐलान! पाटीदार और तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

India A Squad Announced।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में टीम की कमान दो अलग-अलग खिलाड़ियों के हाथों में होगी।

India A Squad Announced।दो अलग-अलग कप्तान : इस सीरीज में युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को पहले मैच के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, दूसरे और तीसरे वनडे मैच में तिलक वर्मा टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

कोहली और रोहित नहीं हैं टीम में : लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन टीम की घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि वे इसमें शामिल नहीं हैं।

अब यह माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी सीधे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

यह सीरीज 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर, 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जाएगी। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

दोनों मैचों के लिए टीम

पहले वनडे मैच के लिए भारत ‘ए’ टीम:

रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ‘ए’ टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

close