महिला विश्वकप 2025 के ख़िताब के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली भारतीय टीम, बुधवार को PM मोदी से की थी मुलाकात

दिल्ली। महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। रविवार (2 नवंबर) को हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर जीत हासिल की थी।

इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे एक टीम हैं – भारत।

धोनी, कपिल और रोहित के क्लब में शामिल हुईं हरमन

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com