IPL 2026- गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच खेला गया मुकाबला कैसे बन गया ऐतिहासिक
गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपने 100वें मैच में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और कप्तान अजिंक्य रहाणे महज 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए।

IPL 2026-कोलकाता। आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई और दोनों पारियों को मिलकर 465 रन बने।
ईडन गार्डन्स के मैदान पर इस मुकाबले में कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला ऐसा मुकाबला रहा, जिसमें छह बल्लेबाजों ने 50 से उससे अधिक रन बनाए। केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 93 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंगकृष रघुवंशी 82 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, कैमरून ग्रीन ने भी अर्धशतक लगाया और नाबाद 52 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने लगातार चौथे मुकाबले में अर्धशतक लगाते हुए 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली।
गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपने 100वें मैच में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और कप्तान अजिंक्य रहाणे महज 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए।
वहीं, अंगकृष ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसके चलते केकेआर 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाने में सफल रही।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। जीटी की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए। केकेआर ने इस मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम किया।IPL 2026