IPL 2026 Orange Cap: टीम एक भी मैच नहीं जीत रही, मगर रन बनाने में टॉप-5 में उसके 2 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 सीजन को शुरू हुए करीब 2 हफ्ते हो गए हैं और कुछ टीमें अभी से बढ़त लेती हुई दिख रही हैं. वहीं कुछ टीम ऐसी भी हैं, जिनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है. वहीं एक टीम ऐसी भी है, जिसको अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है लेकिन रन बनाने के मामले में उसके बल्लेबाज काफी आगे हैं. (Photo: PTI)
ये टीम है कोलकाता नाइट राइडर्स, जिसने अपने शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवाए हैं, जबकि सिर्फ एक मैच जिसमें उसे हार नहीं मिली वो बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके चलते ही अभी तक कोलकाता के खाते में 1 पॉइंट है. (Photo: PTI)
मगर रन बनाने के मामले में उसके कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी कई दिग्गजों से आगे हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल हैं. (Photo: PTI)
कोलकाता के उभरते सितारे अंगकृष रघुवंशी ने अभी तक 4 मैच में 155 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक हैं. वो तीसरे स्थान पर हैं. वहीं कप्तान रहाणे 4 पारियों में 124 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं. (Photo: PTI)
हालांकि लिस्ट में अभी भी टॉप पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 3 पारियों में 170 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे पर दिल्ली के समीर रिजवी (160 रन) और चौथे पर हैदराबाद के हेनरिख क्लासन (145) हैं. (Photo: PTI)
















