अमेरिका पर ईरान का प्रचंड प्रहार, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल

ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. अब उसने तुर्किये के इंसर्लिक एयरबेस पर मिसाइल दागी, जो एक अमेरिकी न्यूक्लियर बेस के करीब है. इस हमले से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है. तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए ईरान से संपर्क बनाए रखने की बात कही है.
ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. अब ईरान का अमेरिकी न्यूक्लियर बेस के पास बड़ा हमला हुआ है. ईरान ने तुर्किये के इंसर्लिक एयरबेस पर मिसाइल दागी है. तुर्किये रक्षा मंत्रालय ने की हमले की पुष्टि है. तुर्किये ने कहा है कि हमले को लेकर ईरान से संपर्क जारी है.
इतना ही नहीं अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर भी हुआ है. IRGC का दावा है कि उसने USS अब्राहम लिंकन पर हमला किया है. ओमान सागर में मिसाइल से निशाना बनाया है. IRGC का कहना है कि हमले के बाद अब्राहम लिंकन पीछे हट गया है. हालांकि, अमेरिका ने इस हमले से इनकार किया है.











