जैसलमेर ने बढ़ाया देश का मान: मेहमाननवाजी में दुनिया में 9वां स्थान, होटल सूर्यगढ़ बना सफलता का सूत्रधार

दुनियाभर में ऐतिहासिक किलों, सुनहरी रेत और शाही संस्कृति के ​लिए मशहूर ‘स्वर्ण नगरी’ जैसलमेर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। अपनी बेमिसाल मेहमाननवाजी और पर्यटकों के प्रति खास लगाव के कारण जैसलमेर को विश्व के सबसे बेहतरीन मेहमाननवाज शहरों में शामिल किया गया है।

मशहूर ग्लोबल ट्रेवल पोर्टल ‘बुकिंग डॉट कॉम’ की ओर से जारी दुनिया के टॉप-10 सबसे शानदार मेहमाननवाज शहरों की सूची में जैसलमेर ने 9वीं रैंक हासिल की है।

इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे जैसलमेर के आलीशान होटलों का सबसे बड़ा हाथ है, जिसमें ‘होटल सूर्यगढ़’ सबसे बड़ा नाम है। सूर्यगढ़ की सेवा और अनोखे अंदाज ने जैसलमेर को वैश्विक पटल पर यह मुकाम दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

देश के टॉप-25 होटलों में दो जैसलमेर के भी

दुनिया के सबसे बड़े ट्रेवल पोर्टल ‘ट्रिप एडवाइजर’ के प्रतिष्ठित ‘ट्रैवलर्स चॉइस अवार्ड्स-2026’ में भी जैसलमेर के होटल को शामिल किया है। देश के टॉप-25 आलीशान और बेहतरीन होटलों की मुख्य सूची में जैसलमेर के होटलों ने जगह बनाई है, जिसें ‘होटल सूर्यगढ़’ शीर्ष पर है।

थार रेगिस्तान के बीचो-बीच स्थित सूर्यगढ़ राजस्थानी संस्कृति, आधुनिक सुख-सुविधाओं और शाही जीवनशैली का एक अनूठा संगम है। यहां आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों ने सूर्यगढ़ की वास्तुकला, यहां के स्टाफ के सेवा भाव और यहां के खास अनुभवों को दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ माना है।

साथ ही, जैसलमेर के ही ‘रिसोर्ट द सराय’ ने भी मुख्य सूची में अपनी जगह बनाई है। वहीं, ट्रिप एडवाइजर की अन्य विशेष श्रेणियों में भी यहां के दो और बड़े होटलों ‘मेरियट रिसोर्ट एवं स्पा’ और ‘द गढ़ जैसल’ को शामिल किया गया है।

पर्यटकों की पहली पसंद बना सोनार किला

ट्रेवल पोर्टल्स पर दिए गए रिव्यूज और रेटिंग से पता चलता है कि यहां जैसलमेर का जादू अब सूर्यगढ़ जैसी जगहों से और ज्यादा गहरा गया है। इसके अलावा यहां के इकलौते जीवित किले ‘सोनार किला’ को भी बेहद पसंद करते हैं, जहां आज भी शहर की एक बड़ी आबादी निवास करती है। साथ ही पटवा हवेली की बारीक नक्काशी और स्थापत्य कला को देखने के लिए भी लोग खिंचे चले आते हैं।

पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूटे

बीते साल जैसलमेर में 41 लाख से अधिक देसी-विदेशी सैलानी पहुंचे थे, जो कि पर्यटन के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस नई वैश्विक रैंकिंग और अवार्ड्स के बाद स्थानीय व्यवसायी में उत्साह का माहौल है।

जानकारों का मानना है कि होटल सूर्यगढ़ को मिली इस अंतरराष्ट्रीय पहचान और जैसलमेर की 9वीं रैंक के बाद आने वाले आगामी सीजन में पर्यटकों की संख्या में और भारी इजाफा होगा। इससे स्थानीय हस्तशिल्प, होटल व्यवसाय, ट्रेवल एजेंसी और गाइड सहित हजारों लोगों को रोजगार के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे पूरे जिले की अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी।

शाही शादियां बनी गवाह

सूर्यगढ़ सिर्फ अपनी सेवा ही नहीं, बल्कि आलीशान और शाही शादियों (डेस्टिनेशन वेडिंग) के लिए पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। बॉलीवुड के मशहूर सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसी बड़ी हस्तियों ने इसी होटल के पारंपरिक प्रांगण (बावड़ी) में सात फेरे लेकर अपनी शादी को यादगार बनाया था। यहां की भव्य सजावट, मशालों की रोशनी और लोक संगीत के बीच होने वाली शादियां किसी सपने जैसी लगती हैं।

खास चीजों की वजह से मिली पहचान

होटल सूर्यगढ़ में पर्यटकों के लिए बेहद आलीशान कमरे, हेरिटेज सुइट्स और प्राइवेट विला बनाए गए हैं, जो पुराने महलों की याद दिलाते हैं। यहां कमरों का शुरुआती किराया सीजन और बुकिंग के समय के अनुसार सामान्यत 12 हजार से 50 हजार रुपए प्रति रात से शुरू होता है, जो यहां के आलीशान और बड़े विला के लिए लाखों रुपए तक जाता है।

इसके साथ ही, जैसलमेर के ही ‘रिसोर्ट द सराय’ ने भी मुख्य सूची में अपनी जगह बनाई है। वहीं, ट्रिप एडवाइजर की अन्य विशेष श्रेणियों में भी यहाँ के दो और बड़े होटलों ‘मेरियट रिसोर्ट एवं स्पा’ तथा ‘द गढ़ जैसल’ ने बाजी मारकर इस कामयाबी को दोगुना कर दिया है। लेकिन इन सबमें सूर्यगढ़ का जलवा सबसे अलग और खास रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com