छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर JCP के कार्यकर्ताओं ने दीपका थाना में सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग

कोरबा: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया. दोनों संगठनों ने दीपका थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की. रायगढ़ निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी के विरुद्ध सौंपा गया है. इन व्यक्तियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है.
छत्तीसगढ़ की शांति भंग करने की साजिश
संगठनों का कहना है कि इन टिप्पणियों से प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की सामाजिक सौहार्द्रता और शांति को भंग करने की साजिश बताया है. जोहार छत्तीसगढ़ पाटीं के कोरबा जिला अध्यक्ष जैनेंद, दीपका खंड महासिचेव महावीर यादव और छतीसगिढ़या क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने संयुक्त रूप से अपना विरोध दर्ज कराया. उहोंने कहा- छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुछ असामािजक तत्व जानबूझकर प्रदेश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.
नेताओं ने कहा कि आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी जैसे लोग छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता और सौहार्द्र को तोड़ने का दुस्साहस कर रहे हैं. उनके शब्द पूरे छत्तीसगढ़ समाज की गरिमा और छत्तीसगढ़ महतारी की मर्यादा पर सीधा प्रहार हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीपका थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर जल्द से जल्द प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग दोहराई. नेताओं ने कहा- छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की रक्षा हर छत्तीसगढ़िया का कर्तव्य है, जो कोई भी हमारी संस्कृति, मातृभूमि और अस्मिता का अपमान करेगा, उसके खिलाफ यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा.











