जुलाई ने लगाया झटका, अब इस 7-सीटर को खरीदना ₹30400 महंगा हुआ; यहां देखें सभी वैरिएंट की प्राइस लिस्ट

JSW MG मोटर इंडिया ने जुलाई में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल 7-सीटर हेक्टर प्लस के सभी वैरिएंट की कीमतो में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद इस कार को खरीदना 1.37% या 30,400 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि, कंपीन ने इसमें मैकेनिकल चेंजेस नहीं किया है। दोनों में वही 1.5-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 143hp की पावर देता है, और FCA-सोर्स्ड 2.0-लीटर डीजल यूनिट 170hp की पावर देता है। पेट्रोल इंजन के साथ ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड MT और CVT शामिल हैं, जबकि डीजल में 6-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड मिलता है। चलिए इसकी नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं।

JSW MG हेक्टर प्लस एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2025
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर चेंज %
Select Pro 7S Rs. 19,10,300 Rs. 19,35,800 Rs. 25,500 1.33%
Sharp Pro 6S Rs. 21,62,300 Rs. 21,90,400 Rs. 28,100 1.30%
Sharp Pro 7S Rs. 21,62,300 Rs. 21,90,400 Rs. 28,100 1.30%
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल CVT ऑटोमैटिक
वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर चेंज %
Select Pro 7S Rs. 20,36,300 Rs. 20,63,000 Rs. 26,700 1.31%
Sharp Pro 6S Rs. 22,87,300 Rs. 23,16,600 Rs. 29,300 1.28%
Sharp Pro 7S Rs. 22,87,300 Rs. 23,16,600 Rs. 29,300 1.28%
Sharp Pro Blackstorm 7S Rs. 23,19,800 Rs. 23,48,900 Rs. 29,100 1.25%
Sharp Pro Snowstrom 7S Rs. 23,19,800 Rs. 23,48,900 Rs. 29,100 1.25%
Savvy Pro 6S Rs. 23,94,300 Rs. 24,24,700 Rs. 30,400 1.27%
Savvy Pro 7S Rs. 23,94,300 Rs. 24,24,700 Rs. 30,400 1.27%
Select Pro 7S Rs. 20,36,300 Rs. 20,63,000 Rs. 26,700 1.31%
1.5-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल
वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर चेंज %
Style 7S Rs. 17,49,800 Rs. 17,73,700 Rs. 23,900 1.37%
Style 6S Rs. 17,49,800 Rs. 17,73,700 Rs. 23,900 1.37%
Select Pro 7S Rs. 20,56,800 Rs. 20,83,800 Rs. 27,000 1.31%
Smart Pro 7S Rs. 20,95,800 Rs. 21,23,200 Rs. 27,400 1.31%
Smart Pro 6S Rs. 21,85,800 Rs. 22,14,000 Rs. 28,200 1.29%
Sharp Pro 7S Rs. 22,84,800 Rs. 23,14,000 Rs. 29,200 1.28%
Sharp Pro 6S Rs. 23,10,800 Rs. 23,40,400 Rs. 29,600 1.28%
Sharp Pro Blackstorm 7S Rs. 23,21,800 Rs. 23,51,500 Rs. 29,700 1.28%
Sharp Pro Snowstrom 7S Rs. 23,21,800 Rs. 23,51,500 Rs. 29,700 1.28%
Sharp Pro Blackstorm 6S Rs. 23,42,800 Rs. 23,72,700 Rs. 29,900 1.28%
Sharp Pro Snowstorm 6S Rs. 23,42,800 Rs. 23,72,700 Rs. 29,900 1.28%

एमजी हेक्टर प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एमजी हेक्टर प्लस में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ नया 14-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ADAS, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसे 6 और 7 सीटर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

इसमें डुअल-टोन अर्गिल ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ एक प्रीमियम फील मिलता है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट की के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, 17.78 सेमी. एलसीडी स्क्रीन के साथ एक फुल डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वैरिएंट पावर ड्राइवर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स से लैस है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com