Ladli Behna Yojana: खत्म होने वाला है 1.25 करोड़ लाडली बहनों का इंतजार… इस दिन आएगी योजना की 41वीं किस्त!


मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबर है कि मंगलवार, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उमरिया जिले से पात्र महिलाओं (लाड़ली बहनों) के खाते में 41वीं किस्त के 1500 – 1500 रुपए जारी कर सकते हैं।
इससे पहले 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा जिले से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 40वीं किस्त के 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की राशि जारी की गई थी। जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर सितंबर 2026 तक महिलाओं के खातों में 65,395.99 रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत 1.25 करोड़ से अधिक राज्य की पात्र महिलाओं (लाड़ली बहनों) को हर महीने 1500 (18000 रु सालाना) की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी और 10 जून को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। ध्यान रहे पात्र के खाते में राशि आने की स्थिति उसकी योजना के अंतर्गत पात्रता और बैंक खाते से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं पर निर्भर करती है, ऐसे में पात्रों को सलाह दी जाती है कि अपने बैंक खाते की स्थिति और भुगतान संबंधी जानकारी अच्छी से चेक कर लें।
लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस राशि का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) एक्टिव होना जरूरी है। आइए जानते हैं प्रोसेस…
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।











