लखीमपुर खीरी : मजदूर का बेटा पीसीएस परीक्षा पास कर बना अफसर पढ़ाई के बेचनी पड़ी थी जमीन

लखीमपुर खीरी : मजदूर के बेटे वरुण कुमार ने यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है.उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ है.रविवार रात पीसीएस परीक्षा का परिणाम आया तो वरुण के परिवार में खुशियां छा गईं.उधर, मितौली क्षेत्र के चटौरा गांव निवासी निधि वर्मा का चयन समाज कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है.

कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी होती है.अगर किसी लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़ संकल्प लिया है और उसे हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं तो कोई भी बाधा सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है.लखीमपुर खीरी में मजदूर के बेटे ने यह कर दिखाया है.अमीरनगर क्षेत्र के गंगापुर ग्रंट निवासी संतराम के पुत्र वरुण कुमार का डीएसपी पद पर चयन हुआ है.इस सफलता के पीछे वरुण का दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और परिवार का संघर्ष रहा है.

वरुण कुमार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है.उनका चयन डीएसपी पद पर चयन हुआ है। रविवार रात जब पीसीएस परीक्षा परिणाम आया तो वरुण के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई.उनके माता-पिता और भाई-बहन की आंखों से खुश छलक पड़े। घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया.

गांव के प्राथमिक विद्यालय से शुरू की थी पढ़ाई 

नीरज कुमार ने बताया कि वरुण की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अमीरनगर कस्बे के जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई मोहम्मदी के पीडी इंटर कॉलेज से पूरी की.इंटरमीडिएट करने के बाद बीएससी जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से की। इसके बाद वरुण कुमार प्रयागराज चले गए.

वहां छह वर्ष तक तैयारी की.नीरज कुमार ने बताया कि उनके पिता संतराम मेहनत मजदूरी करते हैं, लेकिन भाई को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

पढ़ाई के लिए बेचनी पड़ी थी तीन बीघा जमीन

वरुण के भाई नीरज कुमार ने बताया कि भाई वरुण कुमार की पढ़ाई पूरी कराने के लिए पिता ने तीन बीघा जमीन बेच दी.मेहनत मजदूरी की.वहीं वरुण ने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से पीसीएस में सफलता हासिल की है.वरुण फिलहाल इलाहाबाद में ही हैं। वहां से घर आने पर खुशियां मनाएंगे.वरुण के परिवार में पिता संतराम, माता रामदेवी, भाई नीरज कुमार, बहन पूनम देवी हैं.उनका परिवार गांव में आज भी कच्चे मकान में रहता है.

close
Virus-free.www.avast.com