उज्जैन में लव जिहाद! नफीस बना ‘कानू’, हिंदू युवती से दोस्ती की, फिर कहा- अब बन जाओ मुस्लिम

मध्य प्रदेश के उज्जैन में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर युवती को अपना नाम और पहचान हिंदू बताकर दोस्ती की, लेकिन जब युवती को युवक के धर्म और उसकी असलियत का पता चला तो उसके पैरों के नीचे ने जमीन खीसक गई. बताया जा रहा है कि युवक ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.
ये पूरा मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मामले की जानकारी देते हुए बजरंग दल के सोनू जैन ने बताया कि जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर 2 महीने पहले एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. ये फ्रेंड रिक्वेस्ट कानू पटेल नाम के युवक ने भेजी थी. वो युवती के घर के पास ही रहता है. युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की. फिर दोनों में बाते होने लगी.








