महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि प्लेन क्रैश में उनका देहांत हो गया है. मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए अजित पवार का प्लेन 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ. DGCA ने बताया है कि हादसे में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत पवार बुधवार की सुबह जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. विमान में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यही वीडियो अजित पवार के हेलीकॉप्टर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झाड़ियों वाले इलाके में हादसा हुआ है और हादसे वाली जगह से धुआं भी उठ रहा है. जानकारी के मुताबिक यह एक प्राइवेट जैट था और हादसे के बाद की तस्वीरें काफी हैरान करने वाली हैं, क्योंकि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com