छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के बड़े तबादले, ग्रामीण SP बने संदीप मित्तल

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर छह पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

मुख्य रूप से रायपुर और बस्तर क्षेत्र के अधिकारियों को नई चुनौतियों के साथ आगामी आदेश तक नई जगहों पर तैनात किया गया है।

नवीन पदस्थापना के अनुसार, अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष सूचना शाखा), कैम्प बस्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है। प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है।

वीरेन्द्र चतुर्वेदी को एसडीओपी, विधानसभा रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) पद पर तैनात किया गया है। लंबोदर पटेल और तुलसीराम लेकाम को भी उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना और क्षेत्रीय पुलिस प्रबंधन को मजबूत करना बताया गया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com