NEET स्कोर के बिना बनाएं मेडिकल में करियर, इन कोर्सों में 12वीं के नंबरों से मिलता है एडमिशन

NEET Re-Exam 2026 संपन्न हो गया है. यानी पेपर लीक के बाद रद्द हुआ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 का आयोजन 21 जून को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. इसमें 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं, जबकि देश में MBBS की सीटें 1.5 लाख से कम हैं. हालांकि BAMS, BHMS समेत नर्सिंग समेत कई मेडिकल कोर्सों में एडमिशन के लिए नीट स्कोर जरूरी होता है. ऐसे में अधिकांश कैंडिडेट्स नीट यूजी में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं, लेकिन प्रत्येक साल बेहतर स्कोर करने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स MBBS की सीट हासिल नहीं कर पाते. तो वहीं बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स नीट में बेहतर स्कोर नहीं कर पाते हैं और इस वजह से वह सिस्टम से ही बाहर हो जाते हैं
ऐसे कैंडिडेट्स के पास इस साल बेहतर ऑप्शन है. ऐसे कैंडिडेट्स बिना नीट स्कोर के भी मेडिकल सेक्टर में करियर बना सकते हैं. मसलन, कैंडिडेट्स के पास 12वीं के नंबरों के आधार पर मेडिकल सेक्टर के बेहतरीन कोर्सों में एडमिशन पाने का मौका है. आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.
फिजियोथेरेपी जैसे 13 अलाइड हेल्थ केयर कोर्सों में बिना नीट स्कोर से पाएं एडमिशन
बिना नीट स्कोर के कुल 13 कोर्सों में एडमिशन लिया जा सकता है. ये 13 कोर्स अलाइड कोर्स हैं, जोनेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स (NCAHP) की तरफ से संचालित किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन से कोर्स हैं.
फिजियोथेरेपी (BPT)
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (पैरामेडिक), बर्न केयर टेक्नोलॉजिस्ट और एडवांस केयर पैरामेडिकल
ऑक्यूपेशनल थेरेपी
मेडिकल लैबोरेटरी साइंसेज
एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ
ऑप्टोमेट्री
न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स
डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी और डायलिसिस थेरेपी
रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी
मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी
एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट
फिजिशियन एसोसिएट्स
इस साल से नीट स्कोर से होना था एडमिशन, अंत में समय टाला गया फैसला
असल में नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स (NCAHP) की तरफ से संचालित इन 13 अलाइड हेल्थ कोर्सों में एडमिशन इस साल से नीट यूजी के स्कोर के आधार पर होना था. इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था, लेकिन मार्च में संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया गया कि एकेडमिक सेशन 2026-27 से नीट यूजी के स्काेर के आधार पर BPT और BOT जैसे अलाइड हेल्थ कोर्सो में एडमिशन संभव नहीं है.जिसे अगले शैक्षणिक वर्ष 2027-28 तक के लिए स्थगित किया जाता है.यानी कि इन कोर्सों में बिना नीट स्कोर के एडमिशन लेने का ये अंतिम साल है. इस साल भी एडमिशन यूनिवर्सिटी स्तर पर 12वीं के नंबरों के आधार पर लिया जा सकता है.










