PhonePe पर है अकाउंट तो ध्यान दें, वरना चुकाने पड़ सकते हैं 100 रुपए

PhonePe पर आपका भी अकाउंट तो ये खबर खास आपके लिए है, आप लोगों को जल्द मेंटेनेंस फीस देनी पड़ सकती है. कंपनी ये फीस हर किसी से नहीं लेगी, ये फीस केवल उन लोगों से ली जाएगी जिन्होंने लंबे समय तक वॉलेट का इस्तेमाल नहीं किया है. कंपनी ने हाल ही में वॉलेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, अगर कोई भी यूजर जिसका अकाउंट फोनपे पर है, अगर वह 365 दिन तक वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करता है तो 100 रुपए की इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फीस ली जाएगी. आसान शब्दों में कहें तो, अगर एक साल तक वॉलेट से कोई भी फ़ाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन नहीं होता है तो उस वॉलेट को ‘इनएक्टिव’ (निष्क्रिय) माना जाएगा.

टिप्स्टर ने दी चार्ज की जानकारी

नियमों में हुए इस बदलाव के बारे में पता चलने पर यूजर्स ने ऑनलाइन इसकी आलोचना करना शुरू कर दी है. X पर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया कि कई यूजर्स PhonePe वॉलेट का एक्टिव रूप से इस्तेमाल नहीं करते हैं, बल्कि अपने बैंक अकाउंट से सीधे UPI के ज़रिए पेमेंट करते हैं.

100 रुपए का शुल्क केवल उन यूजर्स पर लागू होगा जिन्होंने एक साल तक कोई वॉलेट लेनदेन नहीं किया है. केवल PhonePe ऐप खोलना या UPI भुगतान करना वॉलेट गतिविधि के रूप में नहीं गिना जाएगा. यूजर्स को अपने अकाउंट को फिर से एक्टिव करने और शुल्क से बचने के लिए वॉलेट लेनदेन पूरा करना होगा.

PhonePe यूजर्स को शुल्क काटने से पहले 15 दिन की नोटिस दिया जाएगा. अगर वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस है तो कंपनी सीधे चार्ज काट सकती है, यदि बैलेंस 100 रुपये से कम है तो फोनपे उपलब्ध राशि ले लेगा और वॉलेट बैलेंस नकारात्मक में जाने के बजाय जीरो हो जाएगा.

ये कंपनी भी कर चुकी है कुछ ऐसा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, PhonePe फीस लगाने वाली पहली कंपनी नहीं है, डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री में इनएक्टिविटी फीस कोई नई बात नहीं है. MobiKwik ने 2021 में कुछ ऐसा ही किया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com