ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, एक्ट्रेस और सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी की सांसद कोयल मल्लिक ने शपथ लेने के कुछ ही महीने बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. बांग्ला फिल्म अभिनेत्री ने इस साल अप्रैल में राज्यसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली थी और उसके बाद वह एक बार भी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुई थी.

कोयल मल्लिक ने को राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उनके साथ उनके पति उनके पति निशपाल सिंह भी थे.

उन्होंने लिखा कि उन्होंने सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पत्र में लिखा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं, जिसे तुरंत स्वीकार किया जाए.” उन्होंने आगे कहा, “मैं डिप्टी चेयरमैन और राज्यसभा सेक्रेटेरिएट के सभी अधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया.”

ममता बनर्जी को फिर लगा झटका

मल्लिक का इस्तीफा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए ऐसे ही कई झटकों में से एक है, जो हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ टीएमसी की करारी हार के बाद, सबसे बुरे राजनीतिक संकटों में से एक से गुजर रही हैं. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर एनसीपीआई में विलय का ऐलान किया है.

तीन राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था, बाद में बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव में इन तीनों नेताओं को उम्मीदवार बनाया है.

मल्लिक का इस्तीफा बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के बागी खेमे में शामिल होने के एक दिन बाद आया है.

पहले ईमेल से दिया था इस्तीफा

कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी. उन्हें चुनाव प्रचार करते भी देखा गया है. हालांकि, हार के बाद वह सार्वजनिक रूप से कोई बया नहीं दिया था.

कोयल मल्लिक ने 11 जून को ईमेल के जरिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का इरादा जताया. हालांकि, उस समय उन्हें बताया गया कि ईमेल के जरिए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

हालांकि, निजी कारणों से देश से बाहर होने के कारण उनके इस्तीफे में देरी हुई. कोयल ने बुधवार को देश लौटने के बाद खुद आकर अपना इस्तीफा दिया. सूत्रों का कहना है कि कोयल मल्लिक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र कुमार यादव से भी मुलाकात की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com