ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत पर MEA सख्त, ईरानी डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को किया तलब

ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत का मामला गरमा गया है. मंगलवार को भारत ने ईरानी डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी को तलब कर जवाब मांगा है. ईरानी अधिकारियों को विदेश मंत्रालय बुलाया गया है. ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो ऑयल टैंकरों पर हमला किया था. इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए.

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उसके ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहियाह’ टैंकर होर्मुज से गुजर रहे थे, तभी उन पर ईरान ने मिसाइलों से हमला कर दिया. इस हमले में ‘मोम्बासा’ पर सवार चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल गए. यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है.

यूएई के रक्षा मंत्रालय बताया कि हमले के कारण दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा. हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया. यूएई ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया.

अमेरिका-ईरान में फिर शुरू हुई जंग

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग की शुरुआत हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और यूएई से जुड़े इन दोनों टैंकरों को निशाना बनाकर हमले किए. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वाशिंगटन होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी फिर से लागू कर रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com