सहारनपुर में मेडिकल छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। छात्रा दो दिन से लापता थी और परिजनों ने देवबंद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मृतका की पहचान बीबीपुर गांव की रहने वाली सोमपाल की बेटी रवीना के रूप में हुई है। वह फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी और सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस भी कर रही थी। परिजन बताते हैं कि घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं आई।

शनिवार सुबह गांव वालों ने चेतनपुरी के जंगल में जामुन के पेड़ से शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर छात्रा की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com